आगरा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. एसएच अब्बास ने बताया कि रविवार तक करीब 3800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगे प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के आधार पर मेरिट तैयार होगी, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार विशेष तौर पर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थी पसंद कर रहे हैं। कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी कोर्सों की ओर छात्रों का रुझान देखने को मिला है। नए सत्र से भी कई आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।