फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में बिना टिकट मिले यात्री, परिचालक ने किया अधिकारियों से मशीन छीनने का प्रयास

Tue, 13 Oct 2020 04:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

टीम को बस में 60 यात्री सवार मिले। इस दौरान टीम को नौ यात्री जैथरा से फर्रुखाबाद व सात यात्री अलीगंज से फर्रुखाबाद के बिना टिकट यात्रा करते मिले। सहायक निरीक्षक प्रवीन कुमार ने मशीन पर बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों का विवरण लिखना शुरू किया। इस पर परिचालक रोहित कुमार द्वारा मशीन छीनने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा डिपो में अनुबंधित बस फर्रुखाबाद रुट पर यात्रियों को लेकर जा रही थी। चेकिंग के दौरान टीम को बस में 16 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इस पर संविदा परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन


बीते दिनों डिपो की एक अनुबंधित बस संख्या यूपी 76 के 8649 बस संख्या एटा से फर्रुखाबाद जा रही थी। जहां इटावा के चेकिंग दल द्वारा अलीगंज से निकलने के बाद बस को चेक किया गया। टीम को बस में 60 यात्री सवार मिले। इस दौरान टीम को नौ यात्री जैथरा से फर्रुखाबाद व सात यात्री अलीगंज से फर्रुखाबाद के बिना टिकट यात्रा करते मिले।


सहायक निरीक्षक प्रवीन कुमार ने मशीन पर बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों का विवरण लिखना शुरू किया। इस पर परिचालक रोहित कुमार द्वारा मशीन छीनने का प्रयास किया गया। संविदा परिचालक से उच्चाधिकारियों ने स्पष्टीकरण मांगा, दिए गए स्पष्टीकरण से उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इस पर परिचालक रोहित कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान इटावा की टीम को बस में 16 यात्री बिना टिकेट मिले थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर परिचालक की संविदा समाप्त की गई है। - राजेश यादव, एआरएम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें