फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट: लखनऊ में पकड़े आंतकियों के आगरा कनेक्शन की जांच तेज, स्टेशनों पर हुई चेकिंग

Wed, 14 Jul 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार को सुबह और शाम को जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर संजय खरवार व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने खोजी श्वान, बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय से लेकर आउटर तक सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के आधार पर आईबी से मिले इनपुट के बाद प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट किया गया है। आतंकियों के आगरा कनेक्शन की तलाश तेज कर दी गई है। मंगलवार को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी सघन चेकिंग की गई। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी हरीशचंद्र ने बताया कि इस तरह के इनपुट हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली में ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग भी चल रही थी। इसके बाद प्रदेश के सभी स्टेशनों पर अलर्ट किया गया है। आरपीएफ के कमांडेंट पीके पंडा ने बताया कि स्टेशनों के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में भी एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है। 15 अगस्त तक निरंतर चेकिंग रहेगी। मंगलवार को सुबह और शाम को जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर संजय खरवार व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने खोजी श्वान, बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय से लेकर आउटर तक सघन चेकिंग की। इस दौरान स्टेशन पर नशा करके मांगने वाले युवकों को भी दौड़ा दिया गया। इसके बाद आगरा कैंट इंटरसिटी, शताब्दी समेत अन्य ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। 

स्टेशन पर टिकट दिखाने के बाद ही प्रवेश 
हाई अलर्ट के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा, जो कि अपनी यात्रा के टिकट दिखाएंगे। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट को इसी कारण स्थगित किया गया है। टिकट के आधार पर ही बाहरी लोग अंदर आ सकेंगे। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से बढ़ाई निगरानी
आगरा कैंट स्टेशन पर लगे 100 सीसीटीवी कैमरे, आगरा फोर्ट और राजा मंडी स्टेशनों पर भी सीसीवीटी कैमरे लगे हुए हैं। आरपीएफ के कंट्रोल रूम से इन्हें कंट्रोल किया जाता है। कमांडेंट ने बताया कि स्टेशनों पर लगे कैमरों की मॉनीटरिंग भी लगातार की जा रही है, ताकि संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्ति को पकड़ा जा सके।


श्री पारस अस्पताल ऑक्सीजन मॉकड्रिल प्रकरण: 22 लोगों से पूछताछ...नतीजा शून्य, पीड़ितों की शिकायतों पर नहीं हुई जांच

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें