फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट नहीं मिला पेट्रोल, पचास वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
बाइक पर चार लोगों को बैठाकर ले जाता युवक। अमर उजाला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एआरटीओ राजेश कर्दम ने बुधवार को कचहरी रोड पर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों के चालान किए। इतना ही नहीं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पेट्रोल भी नहीं मिल सका। ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर डीएम के नाम पंजीकृत जीप का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने 50 वाहनों के चालान किए। इस दौरान जो बाइक चालक बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे उन्हें लौटा दिया गया। परिवहन विभाग ने बाइक दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने के लिए पहल की है। इसके तहत पेट्रोल पंप पर केवल हेलमेट लगाने वाले बाइक सवारों को ही पेट्रोल मिलेगा।
इससे काफी हद तक लोग हेलमेट लगाने के लिए बाध्य होंगे। वहीं जिलाधिकारी के नाम पंजीकृत सरकारी जीप को लेकर चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। चालक तोताराम का लाइसेंस चेक किया गया तो वह वर्ष 2017 में ही एक्सपायर हो चुका था। इस पर एआरटीओ ने जीप का चालान कर दिया। चेकिंग के दौरान प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियम तोड़ते रहे युवा
एक ओर जहां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर लोग यातायात नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। हाल ये है कि हर तीसरी या चौथी बाइक पर तीन सवारी और चार सवारी बैठाकर लोग गुजरते हैं। न तो उन्हें यातायात नियमों की परवाह है और न ही अपनी जान की। वे खुलेआम बाइक पर चार सवारी बैठाकर बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें