फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस सतर्क है। बुधवार को पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह और जीआरपी प्रभारी विकास सक्सेना ने पुलिस बल के साथ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों के द्वारा यात्रियों के लगेज को चेक किया गया। स्टेशन परिसर में संदिग्ध युवकों की तलाशी लेकर उनसे यात्रा के बारे में पूछताछ की गई। मथुरा, बरेली, और फर्रुखाबाद की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों को चेक किया गया। जीआरपी प्रभारी विकास सक्सेना ने कहा कि ट्रेन में यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें। जहरखुरानी की घटना को लेकर सतर्क रहें। ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी होने पर यात्री रेलवे पुलिस कर्मी या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें