फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 08:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित ने एडीजी से मामले की शिकायत की। जांच के बाद थाना ताजगंज में मुकदमा लिखा गया, जिसके बाद एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो कथित मीडियाकर्मियों ने युवाओं को जाल में फंसाया और सात लाख रुपये ले लिए। एक पीड़ित को फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। पीड़ित रिजवान की शिकायत पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ताजगंज निवासी रिजवान ने एडीजी जोन से शिकायत में आरोप लगाया था कि सुल्तानपुरा निवासी इस्लामुद्दीन और मोहसिन ने वर्ष 2018 में उनसे संपर्क किया था। खुद को मीडियाकर्मी बताया। बड़े लोगों से अपनी पहचान बताई। शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। रिजवान सहित दो अन्य ने सात लाख रुपये नौकरी के लिए दे दिए। 

14 अप्रैल, 2018 को दोनों आरोपियों ने केवीवाई सेंटर, कानपुर नगर का नियुक्तिपत्र दे दिया। वह सेंटर पर गए तो मैनेजर और प्रधानाध्यापक ने नियुक्तिपत्र फर्जी बताया। लौटकर उन्होंने इस्लामुद्दीन और रिजवान से अपने रुपये वापस मांगे। दोनों ने उन्हें चेक  दिया, जोकि बाउंस हो गया। शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। 

एसपी सिटी ने की थी जांच

एडीजी जोन ने एसपी सिटी को जांच के आदेश किए। जांच में मामला सही निकला। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना ताजगंज में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी इस्लामुददीन को गिरफ्तार कर लिया है।

किराये पर रह रहे थे दोनों आरोपी

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस्लामुद्दीन और मोहसिन मूलरूप से हमीरपुर के गांव गुसयारी के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी किराये पर जगह-जगह बदलकर रहे थे। यू ट्यूब चैनल चलाते हैं। इस्लामुद्दीन के पास से प्रेस का आईडी कार्ड, 67 विजिटिंग कार्ड, छह फोटो और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। मोहसिन की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें