इस पर एसजीएल गर्ल्स कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गोवर्धन, मथुरा को निरस्त कर दिया है। इसके परीक्षार्थी अब श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय गोवर्धन मथुरा में परीक्षा देंगे। जगनेर के श्री सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कॉलेज और खेरागढ़ के राम हरी महाविद्यालय में भी यही स्थिति मिली। इन दोनों के परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए नए केंद्र बना दिए हैं। सुरेश चंद शर्मा डिग्री कॉलेज स्वकेंद्र के साथ ही इसमें संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजूकेशन जगनेर रोड के छात्रों का भी केंद्र था। इन तीनों की परीक्षाएं अब श्री सुरेश चंद सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय जगनेर में होंगी। संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गड़बड़ी मिलने पर छात्राओं की परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी। इसकी पर्यवेक्षक बीडीके कॉलेज की डॉ. मीरा सिंह को बनाया है।
अभी 10 कॉलेज और रडार पर
परीक्षाओं में नकल कराने के मामले में 10 कॉलेज रडार पर हैं। इन कॉलेजों में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी और नकल की रिपोर्ट मिली है। सचल दल की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। ऐसे में इनमें सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर परीक्षा केंद्र निरस्त किया जाएगा। नकल मिलने पर इनमें पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि अभी कई रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। गडबड़ी और नकल पर कार्रवाई तय है।