फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में मधुसूदन मोटर्स के निदेशक से मांगी 50 लाख की चौथ, दहशत में कारोबारी

Fri, 04 Aug 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मधुसूदन मोटर्स के निदेशक को कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने थाना न्यू आगरा पुलिस से शिकायत की।
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की लाॅयर्स काॅलोनी (न्यू आगरा) स्थित मधुसूदन मोटर्स के निदेशक से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे कारोबारी परिवार दहशत में है। उन्होंने थाना न्यू आगरा में एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुरानी विजय नगर काॅलोनी निवासी अनुराग अग्रवाल ने खंदौली के गांव सैमरा निवासी विजेंद्र सिंह को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि वह लाॅयर्स काॅलोनी स्थित मधुसूदन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स मधुसूदन व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं।

आरोप लगाया कि विजेंद्र सिंह एक साल से परेशान कर रहा है। कई बार गलत शिकायत कर चुका है। इसका वह विधिक तरीके से जवाब दे रहे हैं। उसके बारे में वो जानकारी भी जुटा रहे हैं। पता चलने पर विजेंद्र सिंह 30 जुलाई को शोरूम में घुस आया। उनके चैंबर में आकर गालीगलौज की। 50 लाख रुपये की चौथ मांगी। इसके बाद पिता और भाई सहित जान से मारने की धमकी दी। वह धमकी देकर चला गया। इससे वो दहशत में हैं।
विज्ञापन


न्यू आगरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि प्रकरण में विवेचना की जा रही है। विवाद के पीछे कोई और वजह तो नहीं है, यह पता किया जा रहा है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें