आगरा। मिनी ग्रामीण स्टेडियम किरावली में सोमवार से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा शुरू हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने गुब्बारे उड़ाकर और फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि आज खिलाड़ी देश में हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। कबड्डी में चौधरी चरण सिंह स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
खेल स्पर्धा के पहले दिन सब जूनियर बालक वॉलीबॉल में चौधरी चरन सिंह, जूनियर में मानसरोवर, सीनियर में किरावली की टीम जीती। बालिका वर्ग में श्रीदेवी आवासीय विद्यापीठ भवनपुरा जैंगारा की टीम विजेता बनी। सब जूनियर बालक और बालिका में चौधरी चरणसिंह की टीम ने बाजी मारी।
800 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका में कुमकुम जीतीं। 1500 मीटर सीनियर में गजेंद्र सिंह 400 मीटर दौड़ जूनियर में सचिन, बालिका में कुमकुम और सीनियर वर्ग में शालू विजयी रहीं। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्सौग में सौरभ, जूनियर में सचिन जीते। बालिका वर्ग जूनियर में लवी अव्वल रहीं।100 मीटर जूनियर बालक वर्ग मेें सचिन, सीनियर वर्ग में सौरभ जीते। बालिका सीनियर वर्ग में कविता अव्वल रहीं। रेफरी हरिप्रसाद, देवेंद्र, मोहन सिंह चाहर, रविंद्र विमल, मुकेश चाहर, करण, गंगा प्रसाद, पुनीत चौधरी रहे। इस मौके पर डाॅ. रामेश्वर सिंह चौधरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवीना सिंह, जगदीश सिंह इंदौलिया, महेंद्र भगत, रवि शर्मा, रामनरेश इंदौलिया, इस्लाम खान, रनसिंह इंदौलिया, घूरेलाल आर्य, ब्लॉक प्रमुख अकोला रविंद्र सिंह राजू, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर सीकरी प्रेमपाल सिंह आदि रहे। संवाद