फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलश स्थापना के साथ होगा मुनि समत्व सागर का ससंघ चातुर्मास

विज्ञापन
पोस्टर का विमोचन करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
आगरा। मुनिश्री समत्व सागर, मुनिश्री शील सागर महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभात सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को मंगल कलश स्थापना के साथ होगा। सोमवार को छीपीटोला स्थित निर्मल सदन में चातुर्मास पर आयोजित कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म में चातुर्मास आत्मचिंतन, तप, स्वाध्याय, संयम और अहिंसा का विशेष काल है। वर्षा ऋतु के दौरान जैन साधु-संत एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं, क्योंकि इस मौसम में सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ जाती है और विहार करने से उनके जीवन को हानि पहुंचने की आशंका रहती है। इसलिए चातुर्मास अहिंसा के सिद्धांत का व्यावहारिक स्वरूप है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 15 नवंबर तक चलने वाले वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, स्वाध्याय, ध्यान, धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति से जुड़े मुकेश जैन और विवेक जैन ने बताया कि पहली बार निर्मल सेवा सदन में मुनिश्री का चातुर्मास आयोजित हो रहा है। इस मौके पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के अध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश जैन, मुकेश जैन, विवेक जैन, मनोज जैन, चक्रेश जैन, रखीलाल जैन, रमेश जैन, रिंकू जैन, राजू जैन, आशीष जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें