आगरा। होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा और बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली और निजामुद्दीन के बीच एक विशेष यात्री गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है, जो आगरा कैंट होकर गुजरेगी। यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक यात्रा और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने में सहायक रहेगी। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 07023/07024 चर्लपल्ली- निजामुद्दीन के तीन फेर रहेंगे, जो चर्लपल्ली से 23, 28 फरवरी और 2 मार्च को चलेगी। इसी तरह निजामुद्दीन से तीन फेर 25 फरवरी, 2 और 3 मार्च को चलेगी। संवाद