फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राचीन मंदिर में अराजक तत्वों ने की देवी प्रतिमा खंडित, क्षेत्र में तनाव

Thu, 14 Jul 2022 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने बताया कि किसी अराजक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में अराजक तत्वों देवी की मूर्ति खंडित कर दी। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर में पहुंचे। देवी प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना पर  लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


धनौली में देवी का प्राचीन मंदिर है। बताया गया है कि गुरुवार सुबह जब पुजारी मंदिर में पहुंचे तो मूर्ति खंडित मिली। इसकी सूचना पर आसपास के लोग मंदिर में पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने खंडित मूर्ति को कब्जे में ले लिया है। लोगों के आक्रोश के देखते हुए नई मूर्ति का स्थापना कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि किसी अराजक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें