फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जवान बेटों की लाश जब गांव पहुंची...मच गया कोहराम, किसी घर में नहीं सुलगे चूल्हे

Wed, 29 Jan 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सड़क हादसे में गांव महुर के दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, तो वहीं इस दुख को देख पूरे गांव में चूल्हे तक नहीं जले। 
 
विज्ञापन
गांव में मातम, - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जयपुर हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे गुजरात से महाकुंभ जा रही यात्रियों से भरी बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव में पहुंते को कोहराम मच गया। गम में किसी घर में चूल्हे नहीं सुलगे। 
विज्ञापन


थाना किरावली क्षेत्र के गांव महुअर निवासी मोनीश अब्बास (18) और इरफान खान (17) आगरा में फर्नीचर बनाते थे। सोमवार रात दोनों एक ही बाइक से घर आ रहे थे। बाइक पर गांव का प्रमोद भी बैठा था। टाटा गेट के पास बस की टक्कर से मोनीश की मौके पर ही मौत हो गई। इरफान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार दोनों को गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया है। अभी तहरीर नहीं आई है। वहीं घायल प्रमोद इलाज के बाद घर पहुंच गया है। संवाद

सड़क हादसे में दंपती गंभीर घायल
 छलेसर रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर मंगलवार को स्कूटी सवार दंपती को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए आगरा भेज दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब शाम को स्कूटी सवार वाहिद खान व उनकी पत्नी सितारा खान एत्मादपुर से अपने रिश्तेदार के घर अमरपुरा बोदला आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें