फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ रेलगाड़ियों की थमेगी रफ्तार; दो दिन इस रूट पर रहेगी दिक्कत

Sat, 21 Mar 2026 09:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे की ओर से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गईं हैं, जबकि कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। 5 और 2 अप्रैल को रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इस दाैरान ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। इन ट्रेनों को रोककर धीमी गति से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 51973 मथुरा-जयपुर रेल सेवा अलवर तक ही संचालित होगी। अलवर जयपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 51974 जयपुर-मथुरा सेवा जयपुर के स्थान पर अलवर से चलेगी। जयपुर-अलवर के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर बांदीकुई तक सीमित रहेगी। बांदीकुई से अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट सेवा बांदीकुई से संचालित होगी।

इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी 30 मिनट विलंब से चलेगी। वहीं 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा 2 अप्रैल को प्रस्थान के बाद मार्ग में 1 घंटा 20 मिनट देरी से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि यात्री यात्रा से पहले समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप कर लें, जिससे यात्रा में होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें