फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरोर, बरनाहल और जागीर के खंड विकास अधिकारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर, बरनाहल और जागीर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जिला प्रशासन ने बदल दिए हैं। वहीं सीडीओ विनोद कुमार ने गैर जिले में स्थानांतरित दो खंड विकास अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। शनिवार शाम को सीडीओ ने नवीन तैनाती आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व विकास खंड घिरोर में तैनात बीडीओ यदुवीर सिंह का शासन ने इटावा और जागीर में तैनात बीडीओ जितेंद्र सिंह का अलीगढ़ स्थानांतरण कर दिया था। शनिवार को सीडीओ विनोद कुमार ने दोनों खंड विकास अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया। इसके बाद दोनों ब्लॉक खाली हो गए थे। सीडीओ ने शनिवार को बरनाहल में तैनात संयुक्त बीडीओ अशोक पाल को बीडीओ घिरोर की जिम्मेदारी सौंपी है। जागीर ब्लॉक में बीडीओ का पदभार भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह को दिया है। इसके साथ ही बरनाहल विकास खंड का जिम्मा नवागत डिप्टी कलेक्टर अंजली सिंह को दिया गया है। उन्होंने तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह जानकारी सीडीओ विनोद कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें