फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माथे पर तिलक और हाथ में कलावा...युवक के जाल में फंसी किशोरी; अब घरवालों को मिले ऐसे फोटो उड़ गए होश

Sat, 03 Aug 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक किशोरी ने जिस युवक से दोस्ती की, उसकी हकीकत ने होश उड़ा दिए। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहने वाले  युवक के चक्कर में किशोरी ऐसी फंसी, कि उसकी बातों में आकर घर छोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर क्षेत्र से कक्षा 8 की छात्रा को फर्रुखाबाद का मुश्ताक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उधर, युवक ने किशोरी के साथ खींचे गए मांग में सिंदूर वाले फोटो सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किए हैं।
विज्ञापन


 

घटना 30 जुलाई की है। 14 साल की किशोरी स्कूल गई थी। वह छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। परिजन ने तलाश की, तब पता चला। आरोपी मुश्ताक एक चिकित्सक का चालक है। उसने अपना नाम राजू बताया था। कलावा पहनता था और तिलक लगाकर रहता था। किशोरी घर से मां के कुछ जेवर भी ले गई है।

 
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को बताया कि युवक ने बेटी के साथ खिंचे फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। उधर, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी ने किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी। इसके बाद मिलने लगा। अब वो मोबाइल नहीं चला रहा है। उधर, हिंदू संगठनों ने किशोरी को न ढूंढ़ पाने पर थाने के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें