फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाः आगरा महानगर में पुराने सिपाही पर अखिलेश ने जताया भरोसा

Thu, 28 Dec 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार और निकाय चुनाव में भी खराब प्रदर्शन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में कई जिला और महानगर अध्यक्षों की छुट्टी कर दी है। बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी घोषणा भी कर दी। 
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से बताया गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में आठ जिलों और चार महानगर इकाईयों को भंग करते हुए इनके अध्यक्षों को हटा दिया है। इनके स्‍थान पर नए अध्यक्षों की भी तैनाती की गई है। 

आगरा में भी महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी को हटाकर उनके स्‍थान पर चौधरी वाजिद निसार को फिर से महानगर की कमान दी गई है। वाजिद निसार पहले भी महानगर अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। सपा ने 2012 का विधानसभा चुनाव भी इनके ही नेतृत्व में लड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos

स्वच्छ छवि वाले को प्राथमिकता

समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
नए अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि सभी जिला और महानगर अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित कर सूचित करें। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ स्वच्छ छवि के सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

नए अध्यक्षों की सूची


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें