फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बर्फीली हवा से छूटी कंपकंपी

Sat, 04 Jan 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में आग जलाकर हाथ सेंकते बच्चे।
विज्ञापन
कासगंज। बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी। इससे लोग बेहाल नजर आए। हाल यह रहा कि न सिर्फ उनकी कंपकंपी छूटी बल्कि दिनचर्या भी प्रभावित हो गई। लगातार दूसरे दिन भी सूरज नहीं दिखा। अलाव के सहारे लोगों का दिन बीता। न्यूनतम पारा सात डिग्री रिकार्ड किया गया। नए साल से शुरू हुई गलन भरी सर्दी का असर बरकरार है। रात से छाए कोहरे का असर सुबह तक रहा। बादल भी छाए रहे। इससे ठंड के तेवर और कड़क हो गए। सर्दी में ठिठुरते लोगों को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। ठंड और कोहरे का असर बाजारों में भी दिखा। सुबह देर से बाजार खुले। वहीं, लोग भी अपनी सुविधानुसार ही खरीदारी करने बाजार पहुंचे। ठंड से बचने के लिए लोग घर से सड़क तक अलाव तापते दिखे। दोपहर में अधिकतम पारा 19 डिग्री तक ही पहुंचा। शाम को कोहरा फिर छाया। साथ ही पारा गिरने लगा। कड़ाके सर्दी में घर से बाहर निकले कामकाजी लोग भी जल्द ही लौट गए। रात में ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से फिलहाल लोगों को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें