फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 10 लाख से बनेगा चमरौली पथवारी मंदिर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चमरौली वार्ड में पथवारी मंदिर जाने वाली सड़क को नगर निगम 10 लाख रुपये की लागत से बनवाएगा। लंबे समय से टूटी सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत के बाद निगम ने निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि इस सड़क के पुनर्निर्माण से चमरौली, बैंक कॉलोनी, इंदिरा पुरम और नेहरू एन्क्लेव के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश के मौसम में पैदल चलने वालों के लिए मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें