फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन चेकिंग में 98 वाहनों के चालान, 2 सीज

Mon, 01 Apr 2024 04:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस के द्वारा रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते मिले। वहीं कार चालक भी सीट बैल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे थे। परिवहन विभाग की एडवाइजरी के मुताबिक वाहनों पर जातिसूचक, संप्रदायसूचक स्लोगन लिखे पाए गए और चित्र लगे हुए थे। ऐसी स्थिति में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने पर यातायात पुलिस ने 98 वाहनों के चालान किए और दो वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के द्वारा यह अभियान बिलराम गेट चौराहा, सोरों गेट तिराहा क्षेत्र में चलाया गया। पूरे दिन यह अभियान चला। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी मिलने और बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं कार चालकों के सीट बैल्ट न लगाने पर चालान की कार्रवाई हुई। यातायात प्रभारी निरीक्षण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग प्रभावी तरीके से की गई। जिसके चलते 98 वाहनों के चालान किए गए हैं और दो वाहन सीज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने में लोग लापरवाह बने हैं। जबकि वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर भी चेकिंग अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें