फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता की मौत से दुखी अब्बास, परिजन से मिलने का इंतजार

Mon, 01 Apr 2024 04:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की पचलाना जेल में मुख्तार का विधायक पुत्र अब्बास हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। उसके बैरक की सुरक्षा और निगरानी काफी कड़ी है। एक दिन पूर्व अब्बास के अधिवक्ता ने जेल में उससे मुलाकात की तो उसने अपनी बेबसी जाहिर की, बोला था अभी हमारा वक्त खराब चल रहा है। अब्बू की मौत के गम में अब्बास काफी टूटा है, उसके चेहरे पर पिता के मौत का गम साफ झलक रहा। ऐसे में उसे मंगलवार का इंतेजार है, जब उसकी मुलाकात परिजनों से होगी। मंगलवार को उसकी पत्नी या भाई जेल पहुंचकर अब्बास से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन

कासगंज जिले की पचनाला जेल में अब्बास 14 फरवरी 2023 से बंद है। ड्रोन कैमरे और बॉडी वियर कैमरों, सीसीटीवी कैमरों से उसकी निरंतर निगरानी की जा रही है। तेज तर्रार बंदी रक्षकों की ड्युटी हाईसिक्योरिटी बैरक में लगाई गई हैं। अब्बास को पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कोर्ट से पेरोल नहीं मिली। ऐसी स्थिति में वह उनके जनाजे में शामिल नहीं हो सका। उसे इस बात का काफी अफसोस भी है।
सूत्रों की मांनें अब अब्बास खुदा पर भरोसा करके खुदा की इबादत में रोजे रखकर, कुरान की तिलावत करने में अपना पूरा समय बीता रहा है। अब्बास से मुलाकात करने का दिन मंगलवार नियत हैं। ऐसे में उसे पूरा यकीन है कि मंगलवार को उससे मिलने के लिए उसकी पत्नी या भाई जरूर आएंगे। ऐसी स्थिति में उसे घर परिवार का हाल मिलेगा। साथ ही पिता के अंतिम यात्रा में क्या हुआ, इसके बारे में भी वह विस्तार से जान सकेंगा। मुलाकात इस समय और अहम मानी जा रही है कि वे आकर अब्बास को मुख्तार अंसारी की मौत के बारे में पूरी जानकारी देंगे। वहीं उसके मन की बात भी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें