फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 105 वाहनों के काटे गए चालान

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त कार्रवाई में नियमों के उल्लंघन पर 105 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं अवैध चल रहे बिना चेसिस नंबर के 12 ई-रिक्शों को जब्त किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्रा एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को शहर के कासगंज-सोरों मार्ग, राज कोल्ड तिराहे, सोरों गेट पुलिस चौकी, बस स्टैंड, बिलराम गेट, बाइपास पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एआरटीओ ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे ई-रिक्शा चालकों को नंबर प्लेट लगाने की चेतावनी देकर छोड़ा। अवैध रूप से अपंजीकृत बिना चेसिस नंबर के ई-रिक्शों को जब्त किया गया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर फोर व्हीलर, टू व्हीलर, थ्री-व्हीलर 105 वाहनो चालान के काटे गए। विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों एवं ई-रिक्शा चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें