फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार वाले 20 वाहनों सहित 204 के चालान

Tue, 10 Sep 2024 05:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 204 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें 20 तेज रफ्तार वाले वाहनों का चालान भी शामिल रहा। वहीं एक नाबालिग के वाहन चलाने पर वाहन को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने राज कोल्ड स्टोर, बाईपास, अमांपुर रोड, बस स्टैंड, सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहा, नदरई गेट, हजारा नहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट के वाहनों को चेक किया। 204 वाहनों के चालान किए गए। इनमें तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना, बाइक पर तीन सवारियां और शराब पीकर वाहन चलाते तीन लोगों का भी चालान किया गया। सोरों गेट पर नाबालिग के वाहन चलाने पर वाहन सीज किया। वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाई। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कुल 204 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने सभी से यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें