फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोगों को चपेट में ले रहा एडीनो व इंफ्लूएंजा वायरस

Tue, 10 Sep 2024 05:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एडीनो वायरस व इंफ्लूएंजा वायरस के नए स्ट्रेन कहर बरपा रहे हैं। सोमवार को रिकार्ड 1815 मरीज जिला अस्पताल में आए। इनमें 50 प्रतिशत मरीज बुखार, डायरिया व सांस में दिक्कत के पहुंचे। मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए तीन घंटे तक का समय लग गया।जिला इस समय एडीनो व इंफ्लूएंजा के नए स्ट्रेन की चपेट में है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई। हर दूसरा मरीज बुखार, सांस या फिर डायरिया की चपेट में आकर अस्पताल आया। मरीजों की अधिक संख्या के चलते पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को आधा घंटा से अधिक समय पर्चा बनवाने में लग गया। इसके बाद मरीज जब चिकित्सक कक्ष की ओर पहुंचे तो वहां भी लंबी कतार लगी मिली। दवा घर, रक्त की जांच के लिए लैब आदि सभी जगह लाइनें लगी मिली। अस्पताल में 1815 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में 443 मरीज बुखार तथा 372 मरीज सांस के पहुंचे। यह संख्या इस सीजन की सबसे अधिक है। एक दिन में इतने मरीज अब तक नहीं आए। डायरिया के 122 मरीज पहुंचे। बीमारियों की चपेट में आकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। चिकित्सकों ने मरीजों के रक्त की भी जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें