फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नियम विरूद्ध बाइक चलाने पर 263 का चालान

Sun, 17 Nov 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने सहावर कस्बा में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी। 263 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं दो मोडिफाइड बुलेट को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह द्वार यातायात माह में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कस्बा सहावर में अमांपुर रोड, गंजडुंडवारा रोड, बोंदर, सोरोंजी और कासगंज मार्ग सहित अन्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन चालकों को यातायात नियम व पंपलेट वितरित किए गए। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी,चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। स्टेट बैंक तिराहा पर दो बुलेट बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगा पाए जाने पर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की। यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर 263 वाहनों के पुलिस ने चालान काटे। यातायात प्रभारी ने कहा कि वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। इससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें