कासगंज। यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने पर 137 वाहनों के चालान किए। वाहन चालक को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिले में 31 दिवसीय विशेष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व नवंबर माह में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए तरह तरह के प्रयास के साथ चालानी कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बावजूद भी वाहन चालक नहीं सुधर रहे हैं।
रविवार को यातायात प्रभारी ने शहर के कासगंज-सोरों मार्ग, बाईपास, शहर के राजकोल्ड तिराहे, बिलराम गेट चौराहे, बस स्टैंड, मालगोदाम रोड, नदरई गेट पर वाहनों की चेकिंग की। नियमों के उल्लंघन पर 137 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए। वाहन चालकों को पंपलेट बांटकर जागरूक किया।