फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर अस्पष्ट नंबर प्लेट तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गाड़ी की नंबर प्लेट अस्पष्ट है या फिर नंबर ही नहीं लिखा है। नई नंबर प्लेट नहीं लगाई है। पुलिस अब ऐसे ही वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। अस्पष्ट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। वाहन को सीज भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ताजनगरी में 10 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत है। 15 साल पुराने वाहन भी चल रहे हैं। पुरानी नंबर प्लेट भी लगी हैं। कई वाहन चालक अस्पष्ट और बिना नंबर के भी वाहन चलाते हैं। ऐसे वाहनों की धरपकड़ का अभियान शुरू किया गया है। सात दिन बाद अभियान में सख्ती दिखाई जाएगी।
प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अस्पष्ट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसके अलावा भी शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

रामबाग पर एसएसपी ने हटवाया अतिक्रमण
आगरा। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आईजी रेंज नवीन अरोरा कवायद कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने से लेकर ट्रैफिक लाइट के संचालन से ट्रैफिक चलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वाटर वर्क्स पर सड़क पर खड़ीं बसों के चालान किए गए थे। एसएसपी ने मुनिराज जी. ने भी निरीक्षण किया था। शुक्रवार शाम को एसएसपी रामबाग चौराहे पर पहुंचे। यहां पर अतिक्रमण हटवाया गया। वाहनों की पार्किंग 70 मीटर दूर की गई। इसके अलावा ट्रैफिक लाइट के हिसाब से बैरियर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें