फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में चक्का जाम, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानूनों का विरोध करते हुए हजारा नहर बाईपास पर चक्का जाम किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। लगभग एक घंटे तक बाईपास पर वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के नेतृत्व में किसान कैंप कार्यालय गढ़ी से प्रदर्शन करते हुए बाईपास तक पहुंचे। यहां पहले से ही पुलिस तैनात थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर किसान सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाया। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच वार्ता का दौर जारी रहा। अधिकारियों ने ज्ञापन लिया और किसानों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन संबंधित को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव, श्यामवीर सिंह चौहान, आशीष पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें