फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला सिकरवार में लगी चकबंदी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नगला सिकरवार में शुक्रवार को चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता चकबंदी अधिकारी राजीव फौजदार ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने चकबंदी से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और आपत्तियां रखीं, जिनका मौंके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी राजीव फौजदार ने बताया की समस्त ग्रामीण चकबंदी प्रक्रिया को आपसी सांमजस्य और सद्भावना के साथ पूर्ण कराए ।चकबंदी से किसानों को बहुत सारे फायदे हैं। वहीं कहा कि चकबंदी के संबंध में कुछ लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जाती हैं, जो कि गलत है। किसानों को आश्वस्त किया गया कि उनकी आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। साथ ही चकबंदी की कार्यवाही में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए। चौपाल में यह भी कहा गया कि चकबंदी लेखपाल ग्राम स्तर पर बैठक कर प्रत्येक बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को चकबंदी प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अंत में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि चकबंदी कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम चौपाल का समापन किया गया। इस मौंके पर सहायक चकबंदी अधिकारी चंद्रवीर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जयपाल सिंह, कानूनगो सुशील कुमार पचौरी, लेखपाल विजय कुमार, राजेश कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें