अनुसूचित जाति विकास निगम के चेयरमैन डॉ. लालजी निर्मल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने शुक्रवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि एससी-एसटी वर्ग की तरक्की सिर्फ आरक्षण से नहीं होगी। इसके लिए उन्हें स्वरोजगार से जुड़ना होगा। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि अब वे सिर्फ अपनी जाति की नेता रह गई हैं।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डा. निर्मल ने कहा कि 20 साल के शासन में मायावती चाहतीं तो अनुसूचित जाति वर्ग की कायाकल्प हो जाता, लेकिन कोई प्लान बनाकर काम नहीं किया गया। अब भाजपा सरकार इस वर्ग को विकास की योजनाओं से सीधे जोड़ रही है।
सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डीपी भारती और अशोक वर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। महापौर मुकेश आर्य बंधु, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।