फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की 'परेड' में छूटे पुलिसकर्मियों के 'पसीने', दो को थमाए सेवानिवृत्ति के नोटिस

Fri, 14 Jun 2019 07:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कासगंज की पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड में कई पुलिसकर्मी अनफिट पाए गए। अनफिट मिलने पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने नाराजगी जाहिर की। दो कर्मियों को स्थायी रूप से सेवानिवृत्ति का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की परेड का आयोजन किया जाता है। परेड में स्वयं एसपी अशोक कुमार शुक्ल मौजूद रहे। उन्होंने परेड में भागीदारी निभाते हुए निरीक्षण किया। परेड के दौरान एसआई राजपाल सिंह एवं आरक्षी इंद्रपाल सिंह अक्षम मिले। 

परेड शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों पुलिसकर्मियों ने परेड छोड़ दी। दोनों कर्मियों को स्थायी रूप से सेवानिवृत्त करने का एसपी ने निर्णय लिया और नोटिस जारी किए। इसके अतिरिक्त आरक्षी नरेंद्र कुमार और आरक्षी प्रशांत कुमार परेड के दौरान अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें