ताजमहल देखकर लौट रही आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक से चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूटी गई चेन को दो हिस्सों में बांट लिया था और दोनों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आगरा में आंध्र प्रदेश की महिला सैलानी से चेन लूट करने के आरोपियों ने शहर में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उन पर पहले से आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पर्यटक से लूट के बाद चेन को दो हिस्सों में बांट लिया था। रविवार दोपहर को ताजमहल देखकर लौट रही आंध्र प्रदेश की रहने वाली माधवी लता से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी।
मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद अंसार और करण को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले ही वे जेल से छूटे है। उन्हें पता चला कि रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसी के चलते यहां घटना को अंजाम दिया। करण पर 11 और अंसार पर 8 मामले दर्ज हैं।