मैनपुरी। शिव नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम महिला से चेन लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब जांच की तो शिकायत निराधार पाई गई। महिला ने किसी भी तरह की शिकायत न किए जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला शुक्रवार को किसी काम से गईं थीं। शाम के समय वह जिला अस्पताल की ओर से शिव नगर होते हुए घर जा रहीं थीं। इस बीच किसी ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिला से चेन लूटने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद महिला से जानकारी ली। जांच के दौरान शिकायत निराधार पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम वहां से वापस लौट गई।