बाह। मां और बहन की हत्या के बाद सावन पर मायके आई महिला ममता गुप्ता के गले से बटेश्वर के मंदिर में सोने की चेन तोड़ ली गई। चेन तोड़ने वाली वारदात सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई है।
बाह के जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया की पत्नी कुसुमा देवी (60) और बेटी सविता की 9 मार्च को घर में हत्या हत्या कर लाखों रुपये के गहने और नकदी की लूट हुई थी। वारदात के बाद उनकी दूसरी बेटी ममता निवासी दरेसी, आगरा सावन में रविवार को मायके आई। मायके पहुंचने से पहले ममता अपने पति हरेंद्र गुप्ता के साथ बटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। वहीं किसी ने उनके गले से दो तोला वजन की सोने की जंजीर तोड़ ली। यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पिता उमेश पैंगोरिया के साथ बाह थाने पहुंची ममता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि चेन स्नेचर की तलाश की जा रही है।