फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर खड़ी पंक्चर कार से टकराई स्कॉपियो, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पाइंट पर पंक्चर हो गई थी। इसमें पीछे से आकर स्कार्पियो टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही पजेरो गाड़ी पंक्चर हो गई। इस पर कार सवारों ने पीआरबी की मदद मांगी। पीआरबी कर्मी मौके पर पहुंच कर पंक्चर ठीक करा रहे थे, तभी पीछे से आई स्कार्पियो ने कार ने टक्कर मार दी। इससे रवींद्र कौर (52) पत्नी धर्मेंद्र चड्ढा निवासी शालीमार इम्पीरियल, लखनऊ, धर्मेंद्र चड्डा और उनकी सास राजेंद्र कौर और पीआरबी के सिपाही रवि कुमार घायल हो गए। उपचार के दौरान रवींद्र कौर की मौत हो गई। सिपाही रवि और धर्मेंद्र चड्ढा, राजेंद्र कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें