फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाहर क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल बॉयज को सात विकेट से हराया

Fri, 27 Mar 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में चाहर क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल बॉयज को सात विकेट से हरा दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिज्ञान विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मुख्य अतिथि संतोष राणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल बॉयज की टीम 30.5 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। नैतिक राठौर ने 54, देवेश शाक्य ने 39 रन बनाए। आदित्य यादव ने चार, अभय चाहर और अनंत दीक्षित ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए चाहर क्रिकेट अकादमी ने 27.4 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। अभिज्ञान विक्रम सिंह ने नाबाद 69 रन बनाए। तन्मय राजपूत ने 22 और शुभेंद्र कुमार ने 19 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ चाहर क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें