केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने हाथरस स्थित मेसर्स बालाजी एसोसिएट पर कर चोरी की आशंका में छापा मारकर खरीद-बिक्री और कर संबंधी दस्तावेजों की जांच की। विभाग के अनुसार, रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलने के बाद कारोबारी ने मौके पर 20 लाख रुपये का कर जमा कराया।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने बृहस्पतिवार को हाथरस स्थित मेसर्स बालाजी एसोसिएट पर कर चोरी की आशंका में छापा मारा। विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह अचानक तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों ने फर्म के कर अभिलेखों और खरीद-बिक्री के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। शुरुआती जांच में ही रिकॉर्ड और उपलब्ध तथ्यों के बीच कई महत्वपूर्ण खामियां और विसंगतियां सामने आ गईं।
इसके बाद कारोबारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके पर 20 लाख रुपये का कर जमा कराया। सीजीएसटी विभाग कर अपवंचन के खिलाफ अभियान चला रहा है। विभाग अब फर्म के अन्य लेन-देन की भी पड़ताल कर रहा है।