फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बागः सीबीआई ने पूछा, कितने राउंड गोलियां चलाई गईं

Tue, 13 Jun 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई के अधिकारी भी मथुरा पहुंच गए हैं। इन अधिकारियों ने पुलिस वालों से पूछताछ की। जवाहर बाग खाली कराने में लगे वक्त पर भी सवाल हुए। सभी ने कहा कि जब उच्चाधिकारियों का आदेश हुआ तभी वह जवाहर बाग में पहुंचे थे।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा को एक साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। 2 जून, 2016 की शाम को हिंसा हुई थी। इस हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि पहले तो इसकी जांच न्यायिक आयोग को दी गई थी लेकिन बाद में अदालत ने सीबीआई जांच के आदेश कर दिए थे। अब सीबीआई पूरे मामले में पड़ताल कर रही है। सोमवार को सीबीआई के अधिकारी मथुरा पहुंच गए थे। इन अधिकारियों ने जवाहर बाग खाली कराते वक्त रहे पुलिस अधिकारियों के बयान लिए। 

यूं तो कई सवाल किए गए लेकिन प्रमुख सवाल जवाहर बाग खाली कराने में लगे इतने वक्त को लेकर ही रहा। सीबीआई ने कहा कि जब रामवृक्ष की सारी गतिविधियों को लेकर लोग वाकिफ थे तो उसी समय जवाहर बाग को खाली क्यों नहीं करा लिया गया। 
विज्ञापन


उस वक्त तो रामवृक्ष के लोगों की भीड़ भी कम ही रही होगी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वह तो उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रहे थे। जब उन्हें निर्देश हो गया तभी वह जवाहर बाग में पहुंच गए थे। यह भी पूछा गया कि जवाहर बाग में कितने राउंड गोलियां चलाई गईं थीं। फायरिंग का आदेश किस समय मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें