फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम घोटालाः एसएन मेडिकल कॉलेज के इस छात्र को खोज रही सीबीआई

Mon, 30 Oct 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन
मध्यप्रदेश का चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में सीबीआई को एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र की तलाश है। सीबीआई ने कॉलेज प्रशासन से 2010 बैच के छात्र का शैक्षणिक दस्तावेज तलब किए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इसके रिकार्ड सीबीआई को भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने एसएन कॉलेज को पत्र भेजा है। इसमें 2010 बैच के कृष्ण कुमार वर्मा के शैक्षणिक रिकार्ड मंगाए हैं। ये छात्र बीते चार साल से कॉलेज से अनुपस्थित भी है। कॉलेज के पास उपस्थित इसके पते पर कई बार रिमांडर भी भेजा जा चुका है लेकिन छात्र कक्षाएं लेने नहीं आया है। 

ऐसे में सीबीआई ने कॉलेज प्रशासन से छात्र का फोटो, उसकी हस्तलिखित आवेदन की कापी, नोट्स समेत कई जानकारी मांगी है। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि 2010 बैच के छात्र की जानकारी सीबीआई को उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 छात्रों से हो चुकी है पूछताछ

एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
व्यापमं घोटाले में एसएन मेडिकल के 15 से अधिक छात्रों से पूछताछ हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा काॉलेज के पूर्व छात्र हैं। 2014 में कॉलेज से ही दो छात्रों को पकड़ कर ले जाया गया था। इनमें कई छात्रों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है, जिनको जरूरत पर बयान दर्ज कराने सीबीआई के पास जाना होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें