फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना: राजस्व निरीक्षक का रोका वेतन, दो अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनगणना के अगले चरण के लिए बुलाई गई बैठक में राजस्व निरीक्षक के गैरहाजिर रहने पर लोहामंडी जोन के राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। उनसे सुपरवाइजरों और प्रगणकों की संख्या मांगी गई थी जिसे वह उपलब्ध नहीं करा सके। दो दिन में उनसे लिखित जवाब मांगा गया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और कर निर्धारण अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार दोपहर बैठक आयोजित की गई। इसमें गैरहाजिर रहे राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने खुद को मुख्यालय से बाहर होना बताया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय छोड़ने से पहले किसी सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति उन्होंने नहीं ली। इस पर नगर आयुक्त ने नोटिस जारी कर अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। वहीं, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं जोनल अधिकारी (लोहामंडी) शिवकुमार गौतम और कर निर्धारण अधिकारी सीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। नगर आयुक्त ने दोनों अधिकारियों से पूछा था कि जनगणना कार्य के लिए कुल कितने प्रगणकों की आवश्यकता है और अब तक कितने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अधिकारी इन सवालों का जवाब नहीं दे सके।

जनगणना का काम जिम्मेदारी का है। इसमें लापरवाही बरतने पर जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों के तहत जवाब मांगा गया है। दो दिन में जवाब न मिला तो तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही जनगणना कार्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें