फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Census 2027:  देश की पहली डिजिटल जनगणना में बड़ा बदलाव, अब खुद भर सकेंगे डेटा, 15 दिन पहले खुलेगा पोर्टल

Thu, 02 Apr 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 22 मई से होगी, जिसमें लोग खुद पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। डिजिटल प्रक्रिया के तहत प्रगणक घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे और पूरी गणना पेपरलेस होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 मई से पहला चरण शुरू होगा। इस बार लोग खुद पोर्टल के माध्यम से मकान व जनगणना का ब्योरा भर सकेंगे। मकानों की गणना शुरू होने से 15 दिन पहले पोर्टल खुलेगा। प्रत्येक 800 से 1000 तक आबादी पर एक प्रगणक होगा। कुल 10527 प्रगणक और 1755 सुपरवाइजर डिजिटल जनगणना कराएंगे। जिले को 30 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में मकानों की सूची बनेगी। 22 मई से मकानों की गणना होगी। इससे 15 दिन पहले पोर्टल खुलेगा। स्वयं भी लोग अपना मकान व स्वयं का ब्योरा दर्ज करा सकेंगे। पोर्टल पर स्वयं ब्योरा फीड होने के बाद प्रगणक घर-घर जाकर दी गई सूचना का सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को 4 जोन में बांटा है। जबकि 12 नगर पालिका और नगर पंचायत में वार्ड स्तर पर प्रगणक नियुक्त होंगे। 30 सेक्टर में प्रभारी अधिकारी नामित किए हैं।

जनगणना के दौरान प्रगणक 33 सवाल पूछेंगे। जिसमें आय, उम्र और जाति धर्म से लेकर घर में टीवी, फ्रिज व अन्य सुविधाओं का ब्योरा जुटाया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि जनगणना में सभी लोग सही सूचनाएं उपलब्ध कराएं। किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। पूरी जनगणना कागज रहित होगी। सिर्फ डिजिटल एप के माध्यम से ब्योरा भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें