फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्सव कल से, बच्चों का करवाएं टीकाकरण

Sun, 30 Nov 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आपके बच्चे के नियमित टीकाकरण में कोई टीका छूट गया है तो उसे लगवा लें। इससे बच्चों का बीमारियों से बचाव होता है। विभाग का एक से 31 दिसंबर तक टीका उत्सव शुरू हो रहा है। इसमें छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि टीका उत्सव में 49,371 बच्चों को पेंटा-1, 42,688 बच्चों को एमआर-1 और 55,184 बच्चों को एमआर-2 का टीका लगेगा। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम भी बना दी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अपने बच्चों के टीकाकरण कराने के लिए नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वैन के जरिये लाउडस्पीकर से लोगों को अपने बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण का महत्व बताते हुए जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें