आगरा। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया। जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा युवाओं की टोली जश्न मनाने सड़कों पर निकल पड़ी। भारत माता की जय के नारे से गली-मोहल्ले गूंज उठे। कई इलाकों में आतिशबाजी की गई। युवाओं की टोली ने तिरंगा ध्वज लहराते हुए वाहन रैली भी निकाली।
बल्केश्वर में नंदी चौक पर सत्यमेव जयते संगठन ने तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया। हाथों में मजीरा लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने नृत्य किया और पटाखे फोड़े। इस ऐतिहासिक जीत पर सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। जश्न मनाने में अध्यक्ष नंदी महाजन, संजीव शर्मा, अशोक पोडवानी, मुकेश वर्मा, बंटी रखरेजा, भानु वर्मा, महेश भी मौजूद रहे। इसी तरह संजय प्लेस, शाहगंज, सिकंदरा, ताजगंज, दयालबाग, कमला नगर समेत कई मोहल्लों में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर निकलीं। मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जताई।
खेल प्रेमियों की प्रतिक्रिया
- भारत-पाक मुकाबला केवल खेल नहीं, भावनाओं का संगम होता है। जिस संयम और आक्रामकता से टीम इंडिया ने खेल दिखाया, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। - सुनील, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
- इस जीत ने दिखा दिया कि हमारी टीम दबाव में और मजबूत हो जाती है। युवाओं के लिए यह प्रदर्शन प्रेरणा का स्रोत है।- अक्षत पांडेय, रणजी खिलाड़ी
- ईशान की पारी ने मैच की दिशा तय कर दी थी। उसके बाद गेंदबाजों ने जो कमाल किया, उसने पाकिस्तान को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।- मानिक बेरी, क्रिकेटर
- शहर में जो माहौल है, वह बताता है कि क्रिकेट यहां सिर्फ खेल नहीं, जज्बात है। हर गली में जीत का जश्न है। - अखलाक, क्रिकेटर
बल्केश्वर के नंदी चौक पर सत्यमेव जयते संगठन ने टी-20 विश्वकप में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार