फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

Thu, 08 Feb 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का अभिषेक, परिमार्जन करने का सौभाग्य तरुण जैन, अमित जैन, हिमांशु जैन, बंटी जैन, संजय गोल्डी, शैलेंद्र मोदी को मिला। शांतिधारा करने का सौभाग्य शशांक जैन धनी को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


श्रीजी की पूजा कमल कुमार जैन शास्त्री के सानिध्य में की गई। पूजन के मध्य में निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लड़ू चढ़ाया गया। मंदिर के महामंत्री विशाल जैन जौली ने बताया कि आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक शाश्वत चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। सभी तीर्थंकरों के पांच कल्याणक होते हैं। इनमें अंतिम कल्याणक मोक्ष कल्याणक होता है। मोक्ष कल्याणक में तीर्थंकर शरीर, कर्म आदि से मुक्त होकर सिद्ध हो जाते हैं। उनका पुन: संसार में आवागमन नहीं होता है।

उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन के लिए संसार से मुक्ति सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि होती है। मोक्ष कल्याणक के माध्यम से भगवान आदिनाथ ने हजारों वर्ष पूर्व आज ही के दिन मोक्ष पद प्राप्त किया था। सायंकालीन सभा में भक्तिमय आरती के साथ 48 दीपकों द्वारा भक्तांबर दीप अर्चना की गई। अनंत कुमार जैन, आदित्य जैन, अरुण जैन, डॉक्टर सौरभ जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, रेखा जैन, विजय लक्ष्मी जैन, डॉक्टर स्वाति जैन, शालिनी जैन, शालू जैन, अनुपम जैन, गौरव जैन उपवन, अंशुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें