कुसमरा। एक मोहल्ला से करीब 10 दिन पूर्व लापता हुई युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बृहस्पतिवार को उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए। इसके बाद युवती परिजन के सुपुर्द कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से जेल भेजा गया।
मगलवार को चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिरोही ने इटावा रोड से एक युवक और युवती को हिरासत में लिया था। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी युवक चंचल शर्मा निवासी कस्बा कुसमरा युवती को अपने साथ ले गया था। इसकी रिपोर्ट युवती के परिजन की ओर से किशनी थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजन व पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां युवती ने अपने बयान दर्ज कराए। बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने युवती को परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी युवक को न्यायालय से जेल भेजा गया।