25एमएनपी-34-शहीद पार्क में दीप जलाते प्रजापति समाज के लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रजापति एकता समिति ने शुक्रवार शाम एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का नगर पालिका के शहीद पार्क में आयोजन किया। इस दौरान 501 दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत के अमर शहीदों के जयकारे लगते रहे।
राजबहादुर प्रजापति ने कहा कि हम दिवाली धूमधाम के साथ मनाते हैं, लेकिन हम जिनकी बदौलत यह दिवाली मना रहे हैं उनको भी हमें याद करना चाहिए। जिन शहीदों ने अपना लहू बहाकर हमें आजादी दी उनके नाम से भी हमें एक दीया जलाना चाहिए। इस अवसर पर राजाराम प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, ईश्वरदयाल प्रजापति, राजेश प्रजापति, ईश्वर दयाल प्रजापति, संजय राज प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, यशपाल प्रजापति, डॉ. रामनाथ सिंह, मनीष प्रजापति, विपिन प्रजापति, किरन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।