फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एडेड स्कूलों में सही छात्र-शिक्षकों की संख्या जानने को टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में बिना छात्र संख्या के नियुक्त शिक्षकों की जांच के लिए डीएम ने टास्क फोर्स टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें शासन को शिक्षकों और छात्र संख्या का विवरण ऑनलाइन भेजेंगी। जुलाई से नई व्यवस्था लागू होने वाली है।
विज्ञापन

अब तक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय नियुक्तियों में खेल करते थे। बिना छात्र संख्या के ही संबंधित विषय के शिक्षक कई स्कूलों में तैनात रहते थे ऐसी कई शिकायतें मिली थीं। बीते दिनों सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों से उनके यहां स्वीकृत पदों पर कार्यरत शिक्षकों और रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। अधिकतर विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर भी शिक्षकों की नियुक्ति काफी मिली थी यही नहीं कुछ स्कूलों ने तो रिक्त पदों की संख्या भी भेज दी लेकिन अब डीएम ने इसके लिए टास्क टीम गठित की हैं जो ऑनलाइन पूरा ब्योरा देंगी। टास्क फोर्स टीमों में राजस्व विभाग विकासखंड कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी, पीडब्ल्यूडी आरईएस, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल किए गए हैं। डीआईओएस को सह नोडल अधिकारी बनाया है।
आंकड़े की नजर से-
- 28 कुल एडेड विद्यालय हैं जिले में।
- 2 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित विद्यालय हैं शामिल।
- 3 टीमें टास्क फोर्स की बनाई गईं।
- 10 विद्यालों का अधिकतम अधियाचन कर सकेगी एक टीम।
- डीएम ने सही छात्र संख्या और उसके हिसाब से शिक्षकों की जरूरत के लिए टीमें बना दी हैं। सभी टीमें विद्यालयों का ब्योरा ले रही हैं। जिसे वो ऑनलाइन भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएसएस राजपूत, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें