फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीडीओ ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण, लेखाकार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रतिभा सिंह ने बुधवार को विकास खंड बरौली अहीर का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर अव्यवस्थाएं मिलीं और कुछ कर्मचारी नदारद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल नहीं बनने पर उन्होंने बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। लेखाकार का वेतन रोकने और तीन अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने आईजीआरएस और संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देश दिए कि हर शिकायत के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लें और उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाए। फर्जी निस्तारण होने पर कार्रवाई की जाएगी। विकास खंड कार्यालय में निरीक्षण के समय लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजीत कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता महेश चंद्र और बीएमएम मोनिका कुशवाह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने तीनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
वित्तीय और लेखा संबंधी अभिलेखों का रखरखाव बेहद खराब मिलने पर सीडीओ ने लेखाकार पंकज चौहान के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक लेखाकार की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आता, तब तक उनका वेतन न निकाला जाए। इसके अलावा मनरेगा और क्षेत्र पंचायत के कार्यों की फाइलों में भी कई खामियां मिलीं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में सामने आया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दो आवास अब भी अधूरे हैं। सीडीओ ने इन्हें इसी माह पूरा करने का लक्ष्य दिया है। वहीं, फैमिली आईडी के लक्ष्य को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने की हिदायत दी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान परिसर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें