फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा परिणाम के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं तो छात्र उठा सकते हैं ये कदम

Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीबीएसई
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणाम से जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं हैं, वह अपने अंकों का सत्यापन करा सकते हैं। कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन भी करा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान का कहना है कि बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अंकों के सत्यापन के लिए परीक्षा परिणाम जारी होने से पांच दिन तक आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। 

इसकी फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। जो परीक्षार्थी अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करेंगे, वह अपनी कॉपी की फोटोकॉपी भी बोर्ड से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए 700 रुपये फीस जमा करनी होगी। परिणाम जारी होने के 17 वें दिन साइट खुल जाएगी। परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, फोटो कॉपी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 100 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से देना होगा। इसकी साइट 21 वें दिन साइट खुलेगी। जिले के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यह प्रक्रिया अपनाने की तैयारी में हैं। अंग्रेजी विषय में कई स्कूलों के विद्यार्थियों के नंबर कम आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें