फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: पांच मिनट की देरी पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, कॉलेज ने नहीं देने दी परीक्षा

Sat, 02 Mar 2019 08:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इन्हीं परीक्षार्थियों की छूट परीक्षा
विज्ञापन
आगरा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में चार से पांच मिनट देरी से पहुंचने पर पांच परीक्षार्थियों को केंद्र (डीपीएस) में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं घंटों रोती रहीं।
विज्ञापन

 
श्रीदेवी विद्यापीठ किरावली के 12वीं के छात्र-छात्राओं का केंद्र दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), शास्त्रीपुरम् है। सीबीएसई की ओर से सुबह 10 बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र में शामिल कराने के निर्देश हैं। डेटशीट में परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित है। 

शनिवार को पांच परीक्षार्थी विधि, आदित्य यादव, गरिमा शर्मा, गौरव कुमार और भावना शर्मा सुबह 10:04 से 10:05 बजे तक केंद्र पर पहुंचे। इन्हें प्रवेश नहीं दिया। परीक्षार्थियों का कहना है कि कुछ देर तक उन्होंने गेट पर इंतजार किया। गेट न खोले जाने पर वो कूदकर अंदर चले गए। आरोप है कि उन्हें एक घंटे तक केंद्र के अंदर बैठाए रखा गया, इसके बाद बाहर भेज दिया गया। परीक्षा नहीं दिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर पहुंचकर छात्राएं रोने लगीं। वहां मौजूद घर के लोगों पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देने के लिए कहा। सूत्रों के मुताबिक एक छात्रा ने घर जाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। उसे बचा लिया गया। इस संबंध में डीपीएस के प्रधानाचार्य आरके पांडे का कहना है कि बोर्ड के इलाहाबाद कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। 

क्या कहना है इनका 

नप्सा अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि परीक्षार्थियों को सुबह 10:15 बजे प्रश्नपत्र दिया जाता है। इस अवधि तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। कोई जानबूझकर देरी नहीं करता। इस संबंध में बोर्ड को लिखा जाएगा। वहीं अप्सा अध्यक्ष डॉ सुशील चंद्र गुप्ता ने कहा कि पांच-सात मिनट की देरी होने पर केंद्र व्यवस्थापकों को अपने विवेक से परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल करा देना चाहिए।
 
एक घंटे देरी से पहुंचने पर भी परीक्षा दिलवाई

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय की परीक्षा का समय चार से पांच परीक्षार्थी भूल गए थे। जगदीश प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज, सरैंधी, खेरागढ़ के केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस की सहमति से एक घंटे देरी से पहुंचने के बाद भी परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराया। मानवीय दृष्टिकोण अपनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें